शनिवार, 27 जनवरी 2024

75 वाँ गणतंत्र दिवस





|| सी एम राइज उत्कृष्ट विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस ||
 सिरमौर | शासकीय सी एम राइज उत्कृष्ट विद्यालय सिरमौर में 75 वाँ गणतंत्र दिवस समारोह कर्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया |शासकीय सी एम राइज उत्कृष्ट विद्यालय ,जवाहर नवोदय विद्यालय, विद्या ज्योति स्कूल, चित्रांश विद्या निकेतन विद्यालय,सौरभ कॉन्वेंट स्कूल, शासकीय कन्या उ.मा.वि. सिरमौर के विद्यार्थियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तथा जवाहर नवोदय विद्यालय के NCC कैडेट्स द्वारा मार्च पास्ट कर तिरंगे झंडे को सलामी दी गई |कार्यक्रम का प्रारम्भ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुआ तथा कर्यक्रम की अध्यक्ष SDM महोदया सुश्री भारती मरावी जी , विशिष्ट अतिथि  इंजिनियर श्री राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय जी,वरिष्ठ अधिमान्य पत्रकार श्री धर्मेद्र पाण्डेय जी,अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री गोविन्द प्रसाद तिवारी जी,मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय जनपद पंचायत सिरमौर, श्रीमान विकासखंड शिक्षा अधिकारी महोदय श्री रामराज मिश्रा जी, श्रीमान संकुल प्राचार्य महोदय शासकीय कन्या उ. म. वि. सिरमौर श्री शिवप्रसाद साकेत जी , सी एम राइज उत्कृष्ट विद्यालय सिरमौर के श्रीमान प्राचार्य महोदय श्री रजनीश मिश्रा जी, एच एम श्री राजेश्वर ओझा जी, वरिष्ठ लेखापाल श्री राजेश तिवारी जी , एच एम श्रीमती रक्षा केशरिया जी, जवाहर नवोदय विद्यालय के श्रीमान प्राचार्य महोदय जी,श्रीमान थाना प्रभारी महोदय जी सिरमौर एवं श्री इंद्रजीत साकेत जी की उपस्थिति में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष सिरमौर श्रीमती रवीना साकेत जी द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया | कर्यक्रम का संचालन श्रीमती अमिता मिश्रा जी एवं दिलीप मिश्रा द्वारा किया गया | दिलीप मिश्रा ने स्वरचित देशभक्ति कविताओं के माध्यम से यथा -
                                                          न ही धन के लिए न ही तन के लिए
                                                         हम जिएँ भी तो जनगणमन के लिए,
                                                            मरने को एकदिन सभी मरते हैं,
                                                          हम मरें भी तो अपने वतन के लिए...
श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया कर्यक्रम के अंत में  दिलीप मिश्रा ने आभार प्रकट किया l इस अवसर पर संस्था में कार्यरत सम्मानित शिक्षक, कर्मचारी छात्र छात्रएँ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे|

*सी एम राइज उत्कृष्ट विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह*


सिरमौर | शासकीय सी एम राइज उत्कृष्ट विद्यालय सिरमौर में सम्मान समारोह कर्यक्रम आयोजित किया गया | गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय सी एम राइज उत्कृष्ट विद्यालय ,जवाहर नवोदय विद्यालय, विद्या ज्योति स्कूल, चित्रांश विद्या निकेतन विद्यालय,सौरभ कॉन्वेंट स्कूल, शासकीय कन्या उ.मा.वि. सिरमौर के विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उपस्थित अतिथियों द्वारा सील्ड और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही कर्यक्रम के विशिष्ट अतिथि इंजिनियर श्री राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय जी को साल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया एवं प्रेस क्लब सिरमौर के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री धर्मेन्द्र पाण्डेय जी ने विद्यार्थियों को अपने प्रेरक उदबोधन द्वारा परिवार, समाज और राष्ट्र हेतु बेहतर करने के लिए प्रेरित किया तथा चरित्र निर्माण पर बल दिया | इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सिरमौर श्रीमती रवीना साकेत जी अनुविभागीय दंडाधिकारी महोदया सुश्री भारती मरावी जी , वरिष्ठ पत्रकार श्री बीरेंद्र प्रसाद मिश्र जी,विकासखंड शिक्षा अधिकारी महोदय श्री रामराज मिश्रा जी, संकुल प्राचार्य महोदय शिवप्रसाद साकेत जी, संस्था प्राचार्य श्री रजनीश मिश्रा जी, एच एम श्री राजेश्वर ओझा जी, वरिष्ठ लेखापाल श्री राजेश तिवारी जी , एच एम श्रीमती रक्षा केशरिया जी,संस्था के शिक्षक कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे | संस्था में कार्यरत उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं कवि दिलीप मिश्रा द्वारा सी एम राइज विद्यालय के लिए लिखी गई कविता *बच्चे अब स्कूल जा रहे हैं... का पाठ किया गया |कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अमिता मिश्रा द्वारा किया गया एवं संस्था प्राचार्य श्री रजनीश मिश्रा जी द्वारा आभार प्रकट किया गया |

04/02/2023


विंध्य भारत 13/04/2024




विधायक जी से मिलकर बच्चों को हुई बेहद ख़ुशी

🇮🇳।।विधायक जी से मिलकर छात्र/   छात्राओं को हुई बेहद ख़ुशी ।।🇮🇳 आज दिनांक 20/02/2018 को शासकीय माध्यमिक शाला मातपुर में खंडवा विधानसभ...

लोकप्रिय पोस्ट