रविवार, 5 अक्टूबर 2025

सृजन

*विंध्य के युवा साहित्यकार कवि दिलीप मिश्रा हुए सम्मानित* 

सिरमौर |
डॉ गोमती प्रसाद शुक्ल स्मृति प्रसंग अंतर्गत त्योंथर में आयोजित आदि सूचना संवाहक देवर्षि नारद जी व्याख्यान माला,पुस्तक परिचर्चा, सम्मान समारोह एवं कवि सम्मलेन में विंध्य के युवा कवि एवं सांदीपनि विद्यालय सिरमौर में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक दिलीप मिश्रा को उत्कृष्ट काव्य पाठ हेतु डॉ गोमती प्रसाद शुक्ल स्मृति सम्मान (युवा साहित्यकार) से सम्मानित किया गया | कर्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सिद्धार्थ तिवारी,मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ विकास दवे, हरियाणा साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ धर्मदेव विद्यार्थी, वरिष्ठ पत्रकार जयराम शुक्ल, अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एन. पी. पाठक (पूर्व कुलपति ) वरिष्ठ साहित्यकार ओमप्रकाश मिश्र 'व्यथित', चन्द्रिका प्रसाद चंद्र, विकास यशकीर्ति, भक्त कवि अभिषेक द्विवेदी, आशीष निर्मल एवं विंध्य के अनेक वरिष्ठ साहित्यकार उपस्थित रहे | कवि दिलीप मिश्रा ग्राम खैरा तहसील सिरमौर जिला रीवा के निवासी हैं और शिक्षा, साहित्य एवं समाज सेवा के लिए समर्पित हैं,उनकी प्रकाशनाधीन पुस्तक - संघर्ष - सृजन (काव्य संग्रह ) है, श्री मिश्रा पद्मश्री पंडित रामनारायण उपाध्याय स्मृति सम्मान,उत्कृष्ट युवा कवि सम्मान, कलात्मक मंच संचालन सम्मान, उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, आई.आई. टी. इंदौर द्वारा उत्कृष्ट काव्य पाठ सम्मान,नेशनल टी वी कर्यक्रम वाह भाई वाह शैलेश लोढ़ा (तारक मेहता )के सानिध्य में काव्य पाठ,सर्वधर्म संगम टी. वी. ( ईशदेन टी. वी.) में काव्य पाठ करके विंध्य की माटी का मान बढ़ाया है उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें विंध्य के साहित्यकारों ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी |







आज कक्षा 12 वीं की एक मेरी बच्ची जिसे पढ़ने के लिए थोड़ा- बहुत डाँटता रहता हूँ आज बहुत बड़ी सीख दे गई... फूल के स्थान पर बेर की टहनी लेकर आई जिसमें काँटे और कुछ पत्ते थे, सहर्ष स्वीकार किया और हँसने लगा... बोला क्या काँटे ही मिले थे देने के लिए बेटा? बड़े विश्वास से बोली सर जी *आजकल फूलों में वो बात नहीं जो काँटों में है,* मैं निशब्द हो गया✍️

सोमवार, 21 जुलाई 2025

साहित्य साधना


आप सबके स्नेह, प्रेरणा एवं आशीर्वाद से आज संगम टीवी नोएडा में काव्य पाठ की शूटिंग संपन्न हुई, अंतर्राष्ट्रीय कवि आदरणीय श्री राजेश चेतन जी, कवि श्री श्याम परांडे जी,जी न्यूज़ की एंकर आ. मीमांसा मलिक जी, आ. श्री प्रवीण आर्य जी एवं उपस्थित साहित्य साधकों का  विशेष आशीर्वाद  प्राप्त हुआ ✍️

कार्यक्रम*एपिसोड-862.........📣*
*प्रत्येक रविवार रात्रि 10 बजे सर्वधर्म संगम टीवी* *Airtel-ch.no.#690, Jio Tv#240, Den -ch. no- # 283, Siti ch.no.-559, Fastway ch.no.- # 595*
 के साथ
*OTT प्लेटफार्मस*
*JioTV. Airtel Xstream, eBaba, Fastway Live Tv पर एक साथ देख सकते है।*
एवं
*वेब पोर्टल-प्रीमियर शो *शैड्यूल:*
*सर्वधर्म संगम टीवी (यूट्यूब पर)*
*एपिसोड-862*





विकासखंड स्तरीय प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटॉप राशि अंतरण कर्यक्रम संपन्न| |

 सिरमौर | सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट उच्च. माध्य. विद्यालय सिरमौर में विकासखंड स्तरीय प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटॉप राशि का अंतरण कर्यक्रम आयोजित किया गया | प्रदेश के प्रतिभाशाली विद्यार्थी जिन्होने सत्र 2024-25 में कक्षा 12 वीं में 75% या अधिक अंक प्राप्त किया था उनके बैंक खाता में प्रदेश स्तरीय आयोजित कर्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री डॉ श्री मोहन यादव जी द्वारा प्रदेश के 94,234 विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए प्रत्येक विद्यार्थी को वन क्लिक के माध्यम से 25 हजार की राशि का अंतरण किया गया | विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम का प्रारम्भ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुआ तथा कर्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि एवं जिला उपाध्यक्ष (भाजपा ) श्री पुष्पेंद्र सिंह जी,कर्यक्रम के अध्यक्ष विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री रामराज मिश्रा जी, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिमान्य पत्रकार एवं प्रेस क्लब सिरमौर के अध्यक्ष श्री धर्मेद्र पाण्डेय जी,सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य रजनीश मिश्रा जी, संकुल प्राचार्य शिवप्रसाद साकेत जी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक द्वारा पात्र विद्यार्थियों का सम्मान किया गया एवं उन्हें सम्बोधित कर प्रेरित किया गया साथ ही विद्यार्थियों एवं अभिभावकगण को राज्य स्तर के कर्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया | कर्यक्रम का शानदार संचालन कवि एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक दिलीप मिश्रा द्वारा किया गया | कवि दिलीप मिश्रा ने स्वरचित कविताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरित किया उनकी रचना ने यथा-
"संघर्षों की पीड़ा का एहसास लिखा जाएगा, 
सफलता का सूत्र विश्वास लिखा जाएगा,
लोगों के किस्से कहानी लिखी जाती है,
सिरमौर के बच्चों का इतिहास लिखा जाएगा | विद्यार्थियों में जोश भर दिया उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया l | सांदीपनी विद्यालय सिरमौर में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक कवि दिलीप मिश्रा अपने निजी खर्चे से उनके विषय में कक्षा 10 वीं में 90 % अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को रेंजर साईकिल वितरित करेंगे
श्री मिश्रा ने अपने विषय में कक्षा 10 वीं, 11 वीं, 12 वीं में 100% रिजल्ट दिया है | विद्यालय परिवार उनके इस कार्य की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है | इस अवसर पर व्याख्याता राजेश्वर ओझा जी,लेखपाल राजेश तिवारी जी,योगेश पाण्डेय जी एवं संस्था में कार्यरत सम्मानित शिक्षकगण, कर्मचारीगण, छात्र - छात्रएँ एवं अभिभावकगण उपस्थित थे |



बड़े ही गौरव का पल, आज सांदीपनि विद्यालय सिरमौर में रीवा जिला के जिला शिक्षा अधिकारी बनने के बाद आदरणीय श्री रामराज मिश्रा जी का प्रथम आगमन हुआ इस अवसर पर उनका पुष्प गुच्छ से आत्मीय स्वागत किया |

आदरणीय श्री रामराज मिश्र जी विगत 2019 से सिरमौर विकासखंड शिक्षा अधिकारी के रूप में एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर मैं प्राचार्य के पद पर अपनी शानदार भूमिका का निर्वाहन किया है | सर आपका कंप्लीमेंट ही दिलीप के लिए प्रेरणा है,आशीर्वाद हैँ, ढेरों शुभकामनायें सर💐🙏

मंगलवार, 1 अप्रैल 2025

**सी एम राइज स्कूल सिरमौर में नवीन शैक्षणिक सत्र 2025-26 का हुआ शुभारम्भ*

 4 अप्रैल तक चलेगा प्रवेश उत्सव, नई बिल्डिंग में जल्द शुरू होगी पढ़ाई


 सिरमौर | सी एम राइज स्कूल सिरमौर में नवीन शैक्षणिक सत्र 2025-26 का शुभारंभ प्रवेश उत्सव के साथ हुआ। 1 अप्रैल से शुरू हुआ यह उत्सव 4 अप्रैल तक विभिन्न गतिविधियों के साथ मनाया जाएगा| 
लोकशिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार आज दिनांक 1अप्रैल को विद्यालय में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ| मुख्य अतिथि यमुना प्रसाद शास्त्री महाविद्यालय के प्राचार्य श्री ओ पी द्विवेदी जी ,जिला उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी श्री कु.पुष्पेन्द्र सिंह जी, विद्यालय के प्राचार्य श्री रजनीश कुमार मिश्रा जी, विशिष्ट अतिथि वार्ड पार्षद श्रीमती अनीता पाण्डेय जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ | कार्यक्रम के आरम्भ में विद्यार्थियों को तिलक लगाकर फूलमाला से स्वागत किया गया। सभी शिक्षक व कर्मचारियों ने भी उत्साह पूर्वक नवीन शिक्षण सत्र का स्वागत किया तत्पश्चात् अतिथिगण द्वारा मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना की गई | इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथिगणों ने छात्र-छात्राओं को संबोधित कर उनका मार्गदर्शन किया | मुख्य अतिथि श्री ओ पी द्विवेदी जी जो संस्था के पुरा छात्र भी रहे हैं उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपनी यादें और अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा किया | प्राचार्य श्री रजनीश मिश्रा जी ने बताया की इस विद्यालय से पढ़कर कई छात्र डॉक्टर, इंजीनियर, पुलिस, अधिकारी बने हैं। विद्यालय में निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध हो गई है शीघ्र ही नई इमारत भी तैयार होने वाली है जो आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। कार्यक्रम में पूर्व सत्र के मेधावी छात्र - छात्राएं जिन्हें स्कूटी एवं लैपटाप योजना का लाभ मिला उपस्थित रहे|
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तक एवं गणवेश क वितरण किया गया| प्रथम दिवस लगभग सभी कक्षाओं के विद्यार्थी उत्साह के साथ उपस्थित रहे | अभिभावकगण एवं गणमान्य नागरिक भी उत्साह के साथ प्रवेशोत्सव में सम्मिलित हुए| 
4 अप्रैल तक चलने वाले प्रवेशोत्सव क पहला दिन छात्र छात्राओं,शिक्षकों, अभिभावकों के उत्साह से भरा रहा | विद्यालय परिवार पूरे सत्र अपने लक्ष्य के प्रति इसी उत्साह के साथ लगे रहने के प्रति आशान्वित है| कर्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक श्री राजेश्वर ओझा जी,श्री राजेश तिवारी जी,श्रीमती रक्षा केशरिया जी, श्री नीलेश पाण्डेय जी,श्री एस डी सिंह जी,श्री महेश पाण्डेय जी,पत्रकार श्री विष्णु शुक्ला जी,श्री संतोष सिंह जी, प्राध्यापक श्री त्रिपाठी जी, श्री रामजी पाण्डेय जी, श्रीमती सरलारानी मैम जी, श्रीमती रीता सोनी मैम जी, श्रीमती मधु शुक्ला मैम जी, श्रीमती पूजा मैम जी, श्रीमती सुमन मिश्रा मैम जी,श्रीमती पूनम कुशवाहा मैम जी,श्री आदित्य मिश्रा जी,श्री विजयपाल कुशवाहा जी, श्रीमती बेबी रश्मि मैम जी, श्री भानू प्रकाश जी, श्रीमती प्रीती मैम जी, श्रीमती विनीता मैम जी,श्रीमती प्रीती मैम जी,श्री श्रीधर सिंह जी, श्री कामता मिश्रा जी,श्री अच्युतानंद मिश्रा जी,श्री दिनेश बुनकर जी, श्री सुखपति जी, श्री राजन सिंह जी,श्री नीलेश जी, श्री विवेक तिवारी जी,सुश्री कामिनी मैम जी,श्रीमती किरण मैम जी,एवं अन्य सम्मानित शिक्षकगण,कर्मचारीगण, अभिभावगण एवं विद्यार्थीगण उपस्थिति रहे | कर्यक्रम का सफल संचालन उच्च माध्यमिक शिक्षक कवि श्री दिलीप मिश्रा एवं मा.शिक्षक श्रीमती गौरी कटारिया द्वारा किया गया |



*टॉपर विद्यार्थियों का शिक्षक करेंगे सम्मान* 
सिरमौर | संदीपनी शासकीय उत्कृष्ट उच्च. माध्य. विद्यालय सिरमौर में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक कवि दिलीप मिश्रा अपने निजी खर्चे से उनके विषय में 90 % अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को रेंजर साईकिल वितरित करेंगे
श्री मिश्रा ने अपने विषय में कक्षा 10 वीं, 11 वीं, 12 वीं में 100% रिजल्ट दिया है | विद्यालय परिवार उनके इस कार्य की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है |

विधायक जी से मिलकर बच्चों को हुई बेहद ख़ुशी

🇮🇳।।विधायक जी से मिलकर छात्र/   छात्राओं को हुई बेहद ख़ुशी ।।🇮🇳 आज दिनांक 20/02/2018 को शासकीय माध्यमिक शाला मातपुर में खंडवा विधानसभ...

लोकप्रिय पोस्ट