4 अप्रैल तक चलेगा प्रवेश उत्सव, नई बिल्डिंग में जल्द शुरू होगी पढ़ाई
लोकशिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार आज दिनांक 1अप्रैल को विद्यालय में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ| मुख्य अतिथि यमुना प्रसाद शास्त्री महाविद्यालय के प्राचार्य श्री ओ पी द्विवेदी जी ,जिला उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी श्री कु.पुष्पेन्द्र सिंह जी, विद्यालय के प्राचार्य श्री रजनीश कुमार मिश्रा जी, विशिष्ट अतिथि वार्ड पार्षद श्रीमती अनीता पाण्डेय जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ | कार्यक्रम के आरम्भ में विद्यार्थियों को तिलक लगाकर फूलमाला से स्वागत किया गया। सभी शिक्षक व कर्मचारियों ने भी उत्साह पूर्वक नवीन शिक्षण सत्र का स्वागत किया तत्पश्चात् अतिथिगण द्वारा मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना की गई | इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथिगणों ने छात्र-छात्राओं को संबोधित कर उनका मार्गदर्शन किया | मुख्य अतिथि श्री ओ पी द्विवेदी जी जो संस्था के पुरा छात्र भी रहे हैं उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपनी यादें और अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा किया | प्राचार्य श्री रजनीश मिश्रा जी ने बताया की इस विद्यालय से पढ़कर कई छात्र डॉक्टर, इंजीनियर, पुलिस, अधिकारी बने हैं। विद्यालय में निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध हो गई है शीघ्र ही नई इमारत भी तैयार होने वाली है जो आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। कार्यक्रम में पूर्व सत्र के मेधावी छात्र - छात्राएं जिन्हें स्कूटी एवं लैपटाप योजना का लाभ मिला उपस्थित रहे|
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तक एवं गणवेश क वितरण किया गया| प्रथम दिवस लगभग सभी कक्षाओं के विद्यार्थी उत्साह के साथ उपस्थित रहे | अभिभावकगण एवं गणमान्य नागरिक भी उत्साह के साथ प्रवेशोत्सव में सम्मिलित हुए|
4 अप्रैल तक चलने वाले प्रवेशोत्सव क पहला दिन छात्र छात्राओं,शिक्षकों, अभिभावकों के उत्साह से भरा रहा | विद्यालय परिवार पूरे सत्र अपने लक्ष्य के प्रति इसी उत्साह के साथ लगे रहने के प्रति आशान्वित है| कर्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक श्री राजेश्वर ओझा जी,श्री राजेश तिवारी जी,श्रीमती रक्षा केशरिया जी, श्री नीलेश पाण्डेय जी,श्री एस डी सिंह जी,श्री महेश पाण्डेय जी,पत्रकार श्री विष्णु शुक्ला जी,श्री संतोष सिंह जी, प्राध्यापक श्री त्रिपाठी जी, श्री रामजी पाण्डेय जी, श्रीमती सरलारानी मैम जी, श्रीमती रीता सोनी मैम जी, श्रीमती मधु शुक्ला मैम जी, श्रीमती पूजा मैम जी, श्रीमती सुमन मिश्रा मैम जी,श्रीमती पूनम कुशवाहा मैम जी,श्री आदित्य मिश्रा जी,श्री विजयपाल कुशवाहा जी, श्रीमती बेबी रश्मि मैम जी, श्री भानू प्रकाश जी, श्रीमती प्रीती मैम जी, श्रीमती विनीता मैम जी,श्रीमती प्रीती मैम जी,श्री श्रीधर सिंह जी, श्री कामता मिश्रा जी,श्री अच्युतानंद मिश्रा जी,श्री दिनेश बुनकर जी, श्री सुखपति जी, श्री राजन सिंह जी,श्री नीलेश जी, श्री विवेक तिवारी जी,सुश्री कामिनी मैम जी,श्रीमती किरण मैम जी,एवं अन्य सम्मानित शिक्षकगण,कर्मचारीगण, अभिभावगण एवं विद्यार्थीगण उपस्थिति रहे | कर्यक्रम का सफल संचालन उच्च माध्यमिक शिक्षक कवि श्री दिलीप मिश्रा एवं मा.शिक्षक श्रीमती गौरी कटारिया द्वारा किया गया |
सिरमौर | संदीपनी शासकीय उत्कृष्ट उच्च. माध्य. विद्यालय सिरमौर में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक कवि दिलीप मिश्रा अपने निजी खर्चे से उनके विषय में 90 % अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को रेंजर साईकिल वितरित करेंगे
श्री मिश्रा ने अपने विषय में कक्षा 10 वीं, 11 वीं, 12 वीं में 100% रिजल्ट दिया है | विद्यालय परिवार उनके इस कार्य की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है |