बुधवार, 15 अगस्त 2018

स्वतन्त्रता दिवस की यादें 2018

।।स्वतंत्रता दिवस।।शुभकामनाएं।। सांस्कृतिक कार्यक्रम।। नृत्य।।ग्रामीणजनों का अभिनय सहयोग एवं आनन्दमयी उपस्थिति ।। सम्मान।।धन्यवाद।।

आप सभी प्रियजनों को स्वतंत्रता दिवस एवं नागपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं ।। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शाला में छात्र/छात्राओं ने शानदार  सांस्कृतिक कार्यक्रम (विशेष कर नृत्य और नाटक देहभक्ति गीत,कविता)प्रस्तुत किया साथ ही ग्राम मातपुर के आ.  श्री रूपेश नरवरे  जी , आ.  श्री आशीष ओसवाल जी ने  अपने शानदार अभिनय से और आ. श्री  धनसिंग नरवरे जी , आ. श्री केशरे सिंह तोमर जी  ,आ. श्री अशोक भाई जी ने अपने शानदार श्लोक पाठ, चुट्कुले एवं भाषण , 🎤आ.श्री राजेश राठौर सर द्वारा कार्यक्रम का  शानदार संचालन, तथा शिक्षक साथियों, विद्यर्थियों एवं  ग्रामीणजनों का सहयोग एवं उनकी आनन्दमयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार से भी यादगार  बना दिया। शानदार बना दिया।इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा कक्षा 10 वीं में 86 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अजय पिता श्री नरेन्द्र राठौर, शिवानी पिता श्री सुरेश राठौर, सोनाली पिता श्री भगीरथ पटेल जी के साथ साथ बाल कैबिनेट के प्रधानमंत्री छात्र रामपाल पिता श्री प्रेमसिंग को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री रुखड़ू सिंग जी, सदस्य श्री यसवंत सिंह जी, श्री रामचरण प्रजापति, श्री हुकुम सिंग जी , एवं सम्माननीय शिक्षक साथी श्री जितेंद्र बघेल सर जी  श्री दिनेश सिंदे सर जी, श्री  सीताराम मुवेल सर जी, श्री राजेश सोलंकी सर  जी श्री दुर्गेश कुमुद सर जी, श्री पंडरी सोलंकी सर ,जी श्री महेंद्र सोलंकी सर  जी, श्री प्रवीण चौहान सर ,जी श्री शिवलाल केलकर सर  जी एवं ग्राम मातपुर के वरिष्ठजन विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रिय आकाश,प्रिय अनिल,प्रिय सुनील भाई एवं MDM में  आ.जितेंद्र भाई एवं आ.सरदार सिंग भाई ने विशेष सहयोग किया 💐💐💐हृदयँ से धन्यवाद।।।

मैं पुनः आप सबको  एवं  अपने ग्राम मातपुर के समस्त प्रियजनों को हृदय से प्रणाम करता हूं पुनः स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।। आप सबका प्यार,आशीर्वाद और सहयोग सदैव प्राप्त होता रहे। मातपुर की माटी से निमाड़ की माटी से कितना प्रेम है शब्दों में अभिव्यक्त नहीं कर सकता .........और मातपुर के प्रियजनों ने मुझे इतना प्रेम दिया है कि मैं इस प्रेम को भी शब्दों में अभिव्यक्त नहीं कर सकता ... प्रणाम🙏🙏🙏दुआ🎇🎇 धन्यवाद🚩🚩💐💐💐





























सोमवार, 30 जुलाई 2018

दक्ष ने दिखाई दक्षता नवोदय में हुआ चयन

कालमुखी।।
समीपस्थ ग्राम मातपुर  निवासी श्री राजेश राठौर के पुत्र दक्ष राठौड़ का पंधाना नवोदय विद्यालय की कक्षा 6th के लिए चयन होने पर मातपुर की शासकीय माध्यमिक शाला में बालक का सम्मान किया गया , प्रभारी  प्रधान पाठक दिलीप यमिश्रा द्वारा बालक को रामचरितमानस ग्रंथ भेंट कर स्वागत किया गया।
 छात्र के पिता श्री राजेश राठौड़ ने नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए की जाने वाली तैयारियां एवं प्रक्रिया के बारे में बच्चों को जानकारी देकर मिठाई वितरित की, इस मौके पर शिक्षक श्री सीताराम मुवेल, श्री जितेन्द्र  बघेल, श्री महेंद्र  सोलंकी आदि उपस्थित थे।




















सोमवार, 23 जुलाई 2018

।।जयंती।।अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद ।।

कालमुखी। 23/07/18

मातपुर की माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों ने आज देश के वीर महान सपूत लोकमान्य बालगंगाधर तिलक ...शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें याद किया, इस मौके पर प्रधान पाठक दिलीप मिश्रा द्वारा लोकमान्य तिलके एवं  आजाद के जीवन का परिचय कराया गया एवं उनके द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन में किए गए क्रांतिकारी कार्यों से  बच्चों को अवगत कराया ,बच्चों ने आजाद पर स्वरचित कविता का वाचन भी किया इस अवसर पर शिक्षकों के अलावा पालक गण उपस्थित थे कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया  गया💐💐💐द्वारा- वरिष्ठ पत्रकार श्री शुभाष गुप्ता जी


















विधायक जी से मिलकर बच्चों को हुई बेहद ख़ुशी

🇮🇳।।विधायक जी से मिलकर छात्र/   छात्राओं को हुई बेहद ख़ुशी ।।🇮🇳 आज दिनांक 20/02/2018 को शासकीय माध्यमिक शाला मातपुर में खंडवा विधानसभ...

लोकप्रिय पोस्ट