![]() |
शिक्षक दिवस के अवसर परमैं कविता तुम्हें सुनाता हूँ,
तुम हाँथ पकड़ कर चलते होकहते हो खुद मैं चलता हूँ,तुम खुद ही खुद को छलते होकहते औरों को छलता हूँ,
यदि बात मेरी मानो कहदूँइस दुनियांदारी को छोड़ो,सत प्रेम सभी को प्यारा हैसत प्रेम से नाता तुम जोड़ो,
ये जोड़ ना टूटे तुमको ऐसीप्रीति आज सिखलाता हूँ,शिक्षक दिवस के अवसर परमैं कविता तुम्हें सुनाता हूँ।
जिस राह चला चलता ही गयाचलना ही जीवन मंथन है,कुछ फूल मिले काँटे भी मिलेकरता मेरा उर वंदन है,
मेरे जीने मरने का मतलबकेवल एक परिवर्तन है,कोई पत्थर,कोई पानीकोई माथे का चंदन है,
यह रूप बदलता रूह नहींकभी हंसता हूँ -कभी रोता हूँ,शिक्षक दिवस के अवसर परमैं कविता तुम्हें सुनाता हूँ।
कुछ लोग यहां कहते रहतेतुम पागल जैसे दिखते हो,है समझ नहीं कविता की फिर भीकविताएं तुम लिखते हो,
अधिकार मेरा पढ़ना - लिखनाअधिकार से ही मैं लिखता हूँ,कोई धन दौलत में बिकता हैमैं प्रेम बदौलत बिकता हूँ,
ये प्रेम का रस घर- घर पहुंचेमैं प्रेम का रस बरसाता हूँ,शिक्षक दिवस के अवसर परमैं कविता तुम्हें सुनाता हूँ।
यदि देखें धरती घूम रही हैघूम रहा है जग सारा,कोई दुश्मन बन बैठा हैकोई बन बैठा उर प्यारा,
हारा ना कभी खुद से लेकिनतृष्णा के झगड़े से हारा,ये तृष्णा का सब ताम - झामतृष्णा ने ही हमको मारा,
अब तृष्णा से कृष्णा तक मन कोकविता से पहुंचता हूँ,शिक्षक दिवस के अवसर परमैं कविता तुम्हें सुनाता हूँ।
द्वारा- दिलीप मिश्रा मातपुरlekhaksandesh@gmail.com





दीपक हूँ,जलता रहता हूँशायद उजाला कभी मेरे तले भी हो,लेकिन यह मेरी केवल इच्छा हैऔर इच्छाएं ही आदमी कोभला या बुरा बनाती हैं ,इसलिए अब मुझे इच्छाओं से परेचलना चाहिए ,और जबतक दिए में तेल हैजलना चाहिए....अवसर है शिक्षक बनने काखुद में सुधार करने का औरआंगे बढ़ाने का,बढ़ने का,चलो अब इच्छाओं से परेकुछ करें और बेहतर करें💐💐💐तूफानों से डरना क्या ?बिन किये उजाला मरना क्या?दीपक हूँ जलता रहता हूँ...
द्वारा - दिलीप मिश्रा मातपुर
रे मन बहुत भटका,बहुत भटकाया,
अभी लौट, नहीं कल
Na कपट, Na छल
अध्यात्म की ओर चल....
💐द्वारा - मिश्रा💐
ख़ुद की आलोचना खुद से, खुद की तुलना खुद से, खुद की प्रतियोगिता खुद से, ये challenge भी खुद को है...देर हो गई लेकिन अब नहीं होगी....जब जागो तभी सवेरा✈️
🇮🇳।।विधायक जी से मिलकर छात्र/ छात्राओं को हुई बेहद ख़ुशी ।।🇮🇳 आज दिनांक 20/02/2018 को शासकीय माध्यमिक शाला मातपुर में खंडवा विधानसभ...