शनिवार, 13 मई 2017

निमाड़ की धरती को समर्पित कविता - एक प्रयास












दादा धूनी वाले की धरा में काम करता हूँ
सिंगाजी के विचारों को सबके नाम करता हूँ
ओमकार जी को ह्रदय से स्मरण करता हूँ ,
   निमाड़ की धरती तुझे नमन करता हूँ |







 




नर्मदा की धारा  बहती कहती आज आप से
बच सको तो बचलो ढोंग और घोर पाप से
  ढोंग पाप से बचा रहूं  भजन करता हूँ ,
  निमाड़ की धरती तुझे नमन करता हूँ |










माखन दा की कर्म भूमि है निमाड़ ये अपना
दादा रामनारायण का यहाँ सच हुआ  सपना
सपूतों के चरण धूल का चन्दन करता हूँ ,
  निमाड़ की धरती तुझे नमन करता हूँ |


निमाड़ के किशोर दा सुर - ताल दे गए
दुनियां के लिए गानों की मिसाल दे गए
उनके गानों से मन को मैं मगन करता हूँ ,
निमाड़ की धरती तुझे नमन करता हूँ |








 



निमाड़ का गणगौर अपना स्वाभिमान है
  सभ्यता संस्कारों की पहचान है
ये संस्कृति बनी रहे जतन करता हूँ ,
 निमाड़ की धरती तुझे नमन करता हूँ |






 



दुनियां में कोई दूसरा हनुवंतिया नहीं है
पुनासा डेम भी नहीं है कालमुखी भी नहीं है
कपास मिर्ची मक्का खूब हो प्रयत्न करता हूँ ,
   निमाड़ की धरती तुझे नमन करता हूँ |












निमाड़ का एक ग्राम नाम कालमुखी है 
जनता  यहाँ की दूसरों के सुख से सुखी है 
ये सुख सदा बना रहे हवन करता हूँ ,
निमाड़ की धरती तुझे नमन करता हूँ |












दुनियां के लिए मातपुर छोटा सा गाँव है 
मेरे लिए तो मातपुर माता की छाँव  है 
इस छाँव  में ज्ञान का सृजन  करता हूँ ,
निमाड़ की धरती तुझे नमन करता हूँ |


मतभेद होगा लेकिन मन भेद नहीं होगा
इस प्रेम के गढ़े में कोई छेंद  नहीं होगा
नित प्रेम निकले ह्रदय में मंथन करता हूँ ,
 निमाड़ की धरती तुझे नमन करता हूँ |












लालच में कभी झूंठ का तुम साथ न देना 
  है सत्य अकेला तो उसे लूट न लेना 
संकल्प लेलो सत्य का अनुशरण करता हूँ ,
  निमाड़ की धरती तुझे नमन करता हूँ |









 




सौभाग्य है मेरा की बना राष्ट्र निर्माता 
सब पर कृपा करेगा वो भाग्य विधाता 
मद लोभ काम क्रोध का दमन करता हूँ ,
निमाड़ की धरती तुझे नमन करता हूँ | 












इंसान के हृदय में भगवान् बसता है 
लेना है जिसे लेलो ये बहुत सस्ता है 
हर ह्रदय को ह्रदय से वंदन करता हूँ
निमाड़ की धरती तुझे नमन करता हूँ |



                                                         द्वारा -           दिलीप मिश्रा मातपुर 
                                                         E-mail add- lekhaksandesh@gmail.com
                                                         blog add- www.msmatpur.blogspot.com




कोई टिप्पणी नहीं:

विधायक जी से मिलकर बच्चों को हुई बेहद ख़ुशी

🇮🇳।।विधायक जी से मिलकर छात्र/   छात्राओं को हुई बेहद ख़ुशी ।।🇮🇳 आज दिनांक 20/02/2018 को शासकीय माध्यमिक शाला मातपुर में खंडवा विधानसभ...

लोकप्रिय पोस्ट